मेरठ। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने सोमवार शाम को सोतीगंज में छापा मारा। दिल्ली पुलिस हरियाणा के डीलर केपी सिंह को साथ लेकर आयी थी। इस दौरान सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल बताया कि सोतीगंज निवासी आसिक पर आरोप है कि वह नीलामी में और पुराने वाहन खरीदता है। वाहनों को कबाड़ में बेच देता है। जबकि वाहनों की आरसी हरियाणा के डीलर को बेच देता है। आरसी के आधार पर दूसरे वाहन फर्जी तरह से तैयार का मोटी कमाई की जाती है। इस दौरान आसिक हत्थे नहीं चढ़ा। बाद में टीम जलीकोठी पहुंची और इमरान को साथ ले गई। कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। लेकिन दिल्ली की टीम युवक को साथ ले गई। चार दिन पहले भी दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चोरी की कार को लेकर छापा मारा था।