फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी का बना बी वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
परतापुर के सोहरका गांव में नरेंद्र हत्याकांड के चश्मदीद गवाह बेटे भोलू और उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या का मुख्य आरोपी मांगे उर्फ विनय का सोमवार को बी वारंट बना। मेरठ सीजेएम कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा में पेश किया। सीजेएम ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में मेरठ जिला जेल भेज दिया। पुलिस ने मांगे का रिमांड मांगा है। वहीं आरोपी ने बताया कि पुलिस कहीं उसका एनकाउंटर न दे, इस डर से वह दिल्ली चला गया था।
दिल्ली पुलिस सोमवार सुबह 11 बजे दोहरे हत्याकांड के आरोपी मांगे उर्फ विनय को लेकर मेरठ कचहरी पहुंची। जानकारी लगते ही एएसपी कैंट सतपाल सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली कचहरी पहुंचे। दिल्ली पुलिस की कस्टडी में पुलिस ने मांगे से बात करने का प्रयास किया, लेकिन दिल्ली पुलिस उनकी वीडियोग्राफी करने लगी। पुलिस ने पूछताछ करना मुनासिब नहीं समझा। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सीपी त्रिपाठी और इंस्पेक्टर परतापुर ने बी-वारंट बनवाने के लिए एफआईआर कॉपी सीजेएम के सामने प्रस्तुत की। दिल्ली पुलिस ने आरोपी मांगे को सीजेएम कोर्ट में पेश कर दिया। सीजेएम तबरेज अहमद ने आरोपी मांगे को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। मांगे मेरठ जिला कारागार में रहेगा।
विज्ञापन


दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं होगा आरोपी
सीजेएम ने वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार को आदेश दिया कि अदालत की अनुमति के बिना मांगे को किसी कारागार मेें स्थानांतरित नहीं करें। विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर परतापुर को बयान दर्ज करनी की अनुमति दी। पुलिस की कस्टडी में आरोपी बोला, मैंने आत्मरक्षा में हत्या की थी। मैं हत्या ना करता तो मेरी हत्या हो जाती। भोलू पर सुपारी देने का आरोप लगाया। बाद में वह हत्या की वारदात करने से मना करने लगा।

विकास को जानता हूं
हत्यारोपी मांगे का कहना है कि दोहरे हत्याकांड में उसके साथ मुजफ्फरनगर के खंजापुर गांव निवासी विकास था। विकास की मुलाकात उसके छोटे भाई मालू से जेल में हुई थी। मालू ने विकास के बारे में उसे बताया था। तीसरा युवक गोली चलाने वाला मोनू निवासी पचपेड़ा था। लेकिन वह उसके बारे में ज्यादा नहीं जानता। उसे भी विकास ही जानता था।

विकास को पर्ची भिजवा दो
पुलिस के मुताबिक मांगे बोला कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती थी। इस डर से वह दिल्ली गया, जहां पर उसकी गिरफ्तारी हुई। अब पुलिस विकास को ढूंढ रही है। विकास को कोई उसकी पर्ची भिजवा दे तो जान बच जाएगी। विकास का एनकाउंटर नहीं होना चाहिए। दोहरे हत्याकांड की पटकथा जेल में बंद उसके भाई मालू ने रची थी।
विज्ञापन


पुलिस करेगी पूछताछ
इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली का कहना है कि हत्यारोपी मांगे मेरठ जेल में चला गया है। अब हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। हत्यारोपी से दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी लेनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें