फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचनपुर में तनाव, संगीनों के साये में हुई श्

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर में तनाव, संगीनों के साये में हुई शादी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर के कंचनपुर घोपला में रविवार रात जाट और दलितों में हुए जातीय संघर्ष के बाद सोमवार को गांव में तनावपूर्ण स्थिति रही। गांव में पुलिस और पीएसी गश्त करती रही। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम थी। वहीं गांव में एक दलित परिवार की शादी संगीनाें के साए में हुई। उधर इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार रात की घटना के बाद सोमवार को गांव में दोनों पक्षों में जबर्दस्त तनातनी बनी हुई थी। गांव दलित बहुल है, लेकिन पहले जाट बिरादरी के मकान पड़ते हैं । इसके बाद दलितों के मकान हैं। ऐसे में रास्ते में आते जाते कोई बवाल ना हो इसलिए रास्ते पर जगह-जगह पुलिस बल लगा दिया गया था। पुलिस लगातार गलियों में गश्त कर रही थी। उधर पुलिस ने इस इस घटना में दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


फोर्स ने कराई घुड़चड़ी
सोमवार को गांव के हरीश के यहां शादी थी, लेकिन रविवार रात चढ़त के दौरान हुए बवाल से परिवार के लोग डरे सहमे थे। ऐसे में घुड़चड़ी के दौरान फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


तीसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
मामले में गांव के जाट पक्ष के कृष्णपाल नाम के तीसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। उसका कहना है कि दलितों ने उसके घर पर पथराव किया और उसकी फसल में आग लगा दी। पुलिस इसे केस की विवेचना में शामिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें