फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण रुकवाया, जेसीबी से दीवार तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर-5 में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कॉलोनी के पार्क में हो रहे मंदिर के निर्माण को आवास विकास एवं नगर निगम की टीम ने रुकवा दिया। जेसीबी से मंदिर की नवनिर्मित दीवार को ढहा दिया गया।
विज्ञापन

जागृति विहार सेक्टर-5 में घर के अंदर मंदिर बनाया गया। लेकिन पार्क की जगह को घेरकर उसको बड़ा किया जा रहा था। जिसकी शिकायत एक स्थानीय महिला ने मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से की थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर आवास विकास और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पार्क में मंदिर का निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसका लोगों ने विरोध कर दिया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते ज्यादा विरोध नहीं हो पाया। इस दौरान आवास विकास विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार सहित नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही। एसओ मेडिकल सतेंद्र यादव के अनुसार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जागृति विहार के पार्क में मंदिर का निर्माण कार्य शांतिपूर्वक तरीके से रुकवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें