मेरठ। शास्त्रीनगर बी ब्लॉक निवासी सुमित्रा पत्नी अरुण कुमार खरखौदा में एक स्कूल में शिक्षिका हैं। सुमित्रा मंगलवार दोपहर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर से ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। पीवीएस मॉल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे पर्स लूट लिया। पर्स में तीन हजार रुपये व मोबाइल फोन था। लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। लेकिन वह भाग गए। यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। लेकिन महिला अपने घर चली गई।
वहीं, वेस्टर्न कचहरी रोड पर मंगलवार दोपहर एक छात्रा मोबाइल फोन पर बात करते हुए पैदल ही आरजी कॉलेज से मेरठ कॉलेज के तरफ जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा से मोबाइल फोन लूट लिया। छात्रा शोर मचाती रह गई। छात्रा ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि छात्रा अनुष्का बुलंदशहर के स्याना कस्बा निवासी है। वह वेस्टर्न कचहरी रोड पर एक हॉस्टल में रहती है।