गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर गंगनहर पुल के पास मंगलवार टाटा मैजिक गाड़ी ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानीखुर्द निवासी 50 वर्षीय फखरू पुत्र आस मोहम्मद में मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर फखरू किसी काम से साइकिल से जानी गंगनहर पुल गया था। इस दौरान मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी गंगनहर पुल के पास टाटा मैजिक गाड़ी ने फखरू को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान फखरू की मौत हो गई। इस दौरान चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई।