फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की रहस्यमय हालात में मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले के हरसान बाजपुर निवासी 55 साल के कुंवर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चकलुआ में घायल पड़े मिलने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान के सिर और पैर में चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने एक नशा मुक्ति केंद्र को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि केंद्र के कर्मचारी उन्हें घर से बुला ले गए थे। हालांकि केंद्र की संचालिका के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुंवर सिंह के भतीजे राम सिंह ने बताया कि 23 जून को उनके घर हल्द्वानी शहर के नामचीन नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी गए थे। वे कुंवर सिंह को गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी को 2500 रुपये फीस भी दी थी। राम सिंह के अनुसार एक घंटे बाद नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी की कॉल आई कि कुंवर सिंह को शौच के लिए रास्ते में उतारा गया था लेकिन वह भाग गया। केंद्र के कर्मचारियों ने 2500 फीस भी वापस कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर कुंवर सिंह की पत्नी आशा ने बरहैनी चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने बताया कि घायल कुंवर सिंह को 108 नंबर एंबुलेंस के कर्मचारी 23 जून को चकलुआ से लेकर एसटीएच आए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भतीजे का आरोप है कि कुंवर सिंह के सिर और पैर में चोट लगी है। आशंका है कि कुंवर सिंह की हत्या की गई है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर परिवार के लोग मुकदमा दर्ज कराएंगे।


बाजपुर के किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सिर और हाथ पर चोट के निशान, परिजनों का आरोप, नशा मुक्ति केंद्र वाले घर से ले गए थे

नशा मुक्ति केंद्र से कोई नहीं गया था
हल्द्वानी। कुंवर सिंह के परिजन जिस नशा मुक्ति केंद्र पर आरोप लगा रहे हैं, उस संस्था की संचालिका का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र से कोई कुंवर सिंह को लेेने नहीं गया था। उनकी संस्था की गाड़ी कई दिनों से खराब पड़ी है। किसी को केंद्र में भर्ती करने से पहले परिजनों से फार्म भरवाया जाता है। कुंवर सिंह के परिजनों ने कोई फार्म नहीं भरा था। ऐसी स्थिति में आरोप लगाना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें