फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहिता की जेठानी समेत मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में नवविवाहिता की जेठानी समेत मौत
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर रोडवेज बस की चपेट में बाइक आने से नवविवाहिता और उसकी जेठानी की मौत हो गई। बाइक चालक नवविवाहिता के पति की हालत गंभीर है। परिवार के ये तीनों सदस्य बाइक से एक तेरहवी में शामिल होने के लिए मेरठ जा रहे थे।
गौतमबुद्धनगर बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला निवासी अनिल अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को अनिल की नानी की तेरहवी थी। उसमें शामिल होने के लिए अनिल (27) अपनी पत्नी प्रीति (23) व भाभी सोनिया (24) पत्नी अमित बाइक से परतापुर (मेरठ) के लिए जा रहा थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कोतवाली क्षेत्र में तेल मिल गेट के पास बाइक पीछे से आ रही रोडवेज की एक बस की चपेट में आ गई। प्रीति और सोनिया बस के पिछले पहिये के नीचे आ गईं। प्रीति की मौके पर ही मौत गई। सोनिया की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा घटनास्थल व अस्पताल पहुुंचे। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व हुई थी शादी
अनिल की तीन माह पहले ही हापुड़ के गोयणा गांव निवासी प्रीति के साथ हुई थी। परिवार में दो महिलाओं की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोनिया के एक तीन साल और एक पांच साल के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

खतरनाक होता हाइवे का सफर
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर आय दिन हादसे हो रहे हैं। दुपहिया वाहन से चलना खतरनाक होता जा रहा है। इससे पहले भी बस के चपेट में आने से हादसे हुए हैं। हादसे होने की एक वजह यह भी है कि शहर के अंदर बसों की रफ्तार तेज रहती है। तेज रफ्तार पर वह कट मारते हैं। ऐसे में दुपहिया वाहन के चपेट में आने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें