फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को मारपीट कर निकाला-रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

सरधना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को सुसराल पक्ष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। बृहस्पतिवार को महिला परिजनों के साथ थाने पहुंची और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीपुर गांव निवासी निशा की शादी एक वर्ष पूर्व दिल्ली के मीतनगर निवासी विनित के साथ हुई थी। निशा का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले दहेज कम मिलने को लेकर आए दिन उत्पीड़न करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। आरोप है कि बुधवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। जिस पर वह अलीपुर गांव पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। बृहस्पतिवार को निशा परिजनों के साथ थाने पहुंची और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विनित, ससुर मानसिंह, सास बबली, ननद शालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें