फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट से छेडखानी मामले मे आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से कर रहा था एथलीट से छेड़छाड़, पुलिस बनी थी मददगार
विज्ञापन

भावनपुर का है मामला, पीड़िता ने एसएसपी को वीडियो सौंपी तो हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एथलीट से छेड़छाड़ के मामले में अपनी किरकिरी कराने के बाद भावनपुर पुलिस ने आखिरकार आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने साहस दिखाकर एसएसपी को आरोपी के खिलाफ वीडियो सौंपी थी। आरोप लगाया था कि थाने की पुलिस मनचले की मददगार बनी है। एसएसपी ने भावनपुर पुलिस को निर्देश दिए थे कि आरोपी पर छेड़छाड़ का रोजाना एक मुकदमा दर्ज किया जाए। जिसके बाद जाकर मनचले की गिरफ्तारी हुई।
भावनपुर थानाक्षेत्र निवासी नेशनल खेल चुकी इस एथलीट ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। बताया था कि आरोपी शिवम करीब चार महीने से उसके साथ छेड़खानी करता आ रहा था। भावनपुर थाने में इसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस को आरोपी को संरक्षण मिला हुआ है। पीड़िता और उसका परिवार कई बार थाना पुलिस से इसकी शिकायत कर चुके था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर एथलीट ने आरोपी और थाने के पुलिसकर्मियों के गठजोड़ को साबित करने के लिए उनकी वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी ने थानाध्यक्ष भावनपुर को निर्देश दिए थे कि यदि आरोपी एथलीट से रोजाना छेड़छाड़ कर रहा है तो उसके खिलाफ रोजाना छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया जाए। एसओ भावनपुर विनय मलिक ने मंगलवार को बताया कि एथलीट के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी शिवम गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें