फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर में शुक्रवार रात गोपेश्वर मंदिर के समीप खड़े युवक को एक व्यक्ति ने गालीगलौज कर तमंचे से गोली मार दी। उसकी शनिवार सुबह मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निवासी 21 वर्षीय गौरव पुत्र स्वर्गीय सुरेश यादव पेशे से मजदूर था। वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे गोपेश्वर मंदिर जा रहा था। मंदिर के समीप पहले से खड़े मनोज पुत्र ओमकार त्यागी ने गालीगलौज कर गौरव की पीठ से तमंचा सटाकर गोली मार दी तथा फरार हो गया। इससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इसी बीच सीओ सदर देहात जितेंद्र सरगम घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली थी। चिकित्सक ने गौरव को हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पीड़ित चाचा धर्मवीर सिंह ने थाने में मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, शनिवार शाम परिजनों ने गौरव का अंतिम संस्कार कर दिया। गौरव अविवाहिता था। वह अपने भाई एवं बहन से बड़ा था। उसकी मौत से मां बबीता और बहन रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
मुख्य बातें
आरोपी ने पीठ से तमंचा सटाकर गोली मार दी
पुलिस गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए
फलावदा। ग्राम मंदवाड़ी निवासी दलित किशोरी को तीन लोग बहला-फुसलाकर ले गए। पीड़ित पिता ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मंदवाड़ी निवासी व्यक्ति ने बताया कि बीती 15 सितंबर को उसकी नाबालिग पुत्री अपनी मां के साथ फलावदा में चिकित्सक से दवा लेने गई थी। चिकित्सक की क्लीनिक के बाहर तीन लोग उसे बहला-फुसलाकर ले गए। काफी तलाश करने के बाद भी पुत्री का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस ने उसे टरका दिया। इस पर उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर गांव सोंटा थाना बाबरी जिला शामली निवासी दुर्वेश, रविश तथा शिक्षा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें