फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक व नगदी लूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। परीक्षितगढ़ मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाश परीक्षितगढ़ से लौटते समय गांव बहोडूपुर निवासी मोहम्मद सलीम से बाइक और नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव बहोडूपुर निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र सलाउद्दीन ने बताया कि वह अपने साथी फिरोज निवासी मवाना खुर्द के साथ शाम करीब 8.30 बजे बाइक पर सवार होकर परीक्षितगढ़ से मवाना लौट रहे थे। वे सठला गांव पारकर आगे बढे़ तो ततीना मोड़ से पहले रजवाहे के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे तथा ओवरटेक करके उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बदमाश ने डंडे से उस पर वार किया तथा उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक की डिग्गी में आवश्यक कागजात तथा 9 हजार रुपये थे। जिनको लूटकर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। जानकारी पाकर यूपी 100 नुलिा मौके पर पहुंची परंतु बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें