सरधना। गंगनहर में ग्राम मढियाई के समीप दो दिन पूर्व एक युवती का अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने शव को शबनम का बताकर उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया।
ग्राम मढियाई के समीप गंगनहर में एक युवती का शव मिला था। ग्रामीणों के अनुसार उस स्थान पर एक कार एवं कुछ लोग देखे गए थे। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसने शव को शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कस्बे के मोहल्ला धर्मपुरा से लापता बीस वर्षीय युवती के पिता मोर्चरी पहुंचे और उसकी शिनाख्त शबनम के रूप में की। इस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस पर उन्होंने उसे सोमवार को सुपुर्द ए खाक कर दिया।