फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी विपिन (33) पुत्र वीरेंद्र त्यागी मानसिक रोग से पीड़ित था। पुलिस के अनुसार युवक पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। रविवार को भी वह सुबह छह बजे से घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक रविवार शाम खेत में फसल पर स्प्रे करक ेलौट रहा था। वह महेंद्र पुत्र नंदकिशोर के गन्ने के खेत पर पहुंचा। उसे शीशम के पेड़ पर विपिन अर्धनग्न अवस्था में रस्सी के सहारे झूलता मिला। युवक ने इसकी जानकारी विपिन के परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं, पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक के परिजनों समेत ग्रामीणों ने मानसिक रोगी बताते हुए जानकारी दी। वहीं, थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी के मुताबिक परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसलिए पुलिस ने शव के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें