मवाना। इकरामनगर निवासी वृद्धा की हत्या के मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस एक्सपर्ट का सहारा ले रही है। जिससे उसे जल्द गिरफ्तारी किया जा सके।
बताते चलें कि इकरामनगर निवासी अनीसा पत्नी करीमुद्दीन को लगभग छह दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने भारी वस्तु से चेहरे पर वार करक ेघायल कर दिया था। उसने अगले दिन दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाने की चेतावनी दी थी। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव एवं सीओ यूएन मिश्रा के तीन दिन में हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर लोगों ने जाम नहीं लगाया था। सीसीटीवी की फुटेज में आ रहे युवक का चेहरा अंधेरा होने के कारण साफ नहीं आ रहा है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस एक्सपर्ट की सहायता लेकर चेहरे की पहचान कराने में जुट गई है। जिससे उसकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि हत्यारोपी जल्द उनकी गिरफ्त में होगा।