फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगलाशाहू गांव के जंगल मे चल रहा गौवंश का मिनी कमेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के नंगलाशाहू स्थित एक खेत में शुक्रवार सुबह गोवंश के अवशेष मिले। इस पर भाजपाइयों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

नंगलाशाहू निवासी नौशाद पुत्र वहीद के चारे के खेत में पांच अलग-अलग स्थानों पर खून और गोवंश के अवशेष पडे़ हुए थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसी खेत मालिक शहनूद पुत्र नजर मोहम्मद ने अवशेष देख ग्राम प्रधान व भाजपा कार्यकर्ता अनवार अली को दी। इस पर भाजपा कार्यकारिणी सदस्य हरवीर पाल, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह, अमित त्यागी मवी, सुशील कांबोज, पंकज गर्ग, राजू त्यागी, मोहित कांबोज मोरना, अनिल कैली, सुशील चौहान, पंकज भारद्वाज आदि मौके पर पहुंचे गए और हंगामा करने लगे। एसडीएम मवाना, सीओ सदर देहात जितेंद्र सरगम और भावनपुर एसओ धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। बाद में भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर भी हंगामा किया।
भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि खेत मालिक और गांव जई निवासी एक सपा कार्यकर्ता के इशारे पर गोकशी हो रही है। इस पर पुलिस ने सपा कार्यकर्ता और खेत मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। एसओ धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि हल्का इंचार्ज गवेंद्र पाल सिंह की ओर से गांव नंगलाशाहू निवासी शाहिद पुत्र फारूख, फुरकान पुत्र महमूद, जई गांव निवासी इस्लू उर्फ इस्लामूदीन पुत्र जब्बर दीन और कायस्थ बड्ढा निवासी इमरान पुत्र मुंशी के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार इस्लू हिस्ट्रीशीटर है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें बंद करा दी गई हैं। ऐसे में कुछ लोग खेतों में गोकशी कर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें