फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने भूत प्रेत की बात कहते हुए नाबालिग के इलाज करने के बहाने नाबालिग से किया दुष्कर्म।

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव में एक तांत्रिक ने नाबालिग पर भूत-प्रेत का साया बताकर इलाज करने के बहाने कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव में अफजाल पुत्र खलील निवासी मुंडाली तांत्रिक है। पड़ोस के गांव निवासी एक व्यक्ति नाबालिग पुत्री पर भूत-प्रेत आने के अंदेशा होने के चलते अफजाल को बुला ले गया। उसने नाबालिग पर भूत-प्रेत का साया होने की जानकारी देकर तंत्र-मंत्र के सहारे इलाज करने के बहाने उसे कमरे में बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पीड़ित को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। मामला रफा-दफा करने के लिए गांव में रात में चुनिंदा लोगों की पंचायत हुई पंरतु पुलिस जानकारी पाकर पहुंच गई। उसने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं, एसओ मुंडाली रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी तांत्रिक अफजाल पुत्र खलील निवासी मुंडाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें