फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी को फोन कर मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उद्यमी से मांगी 50 लाख की रंगदारी
- तीन दिन पहले ही पलवल के एक डाक्टर से मांगे थे एक करोड़

फरीदाबाद। हरियाणा में एक बार फिर से रंगदारी का खौफ सताने लगा है। तीन दिन पहले पलवल के नामचीन डॉक्टर से एक करोड़ की रंगदारी की खबर के बाद अब फरीदाबाद के एक उद्यमी से पचास लाख की रंगदारी मांगी गई है। उद्यमी से रंगदारी फोन पर मांगी गई है। रंगदारी न देने पर उसके बेटे को जाने से मारने की धमकी दी गई है। घबराए उद्यमी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
थाना सेंट्रल क्षेत्र में रहने वाले उद्यमी अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी एनआईटी में फैक्ट्री है। बुधवार को दिन में वे अपने बेटे के साथ फैक्ट्री में थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा है। इससे घबराकर उद्यमी ने इसकी शिकायत पुलिस में की। थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फोन करने वाले की पहचान की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धमकी भरे फोन के बाद से ही उद्यमी और उसका परिवार दहशत में है। हालांकि, पुलिस ने उद्यमी के परिवार की सुुरक्षा बढ़ा दी है। पीड़ित के घर और फैक्ट्री के आसपास सादे वस्त्रों में भी पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें