फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता को हिरासत में लिया, पूछताछ में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला/मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस अफसरों ने छात्रा के पिता को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। पिता ने दावा किया छात्रा ने आत्महत्या की थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्रा की मौत के बाद शव को जला दिया गया था। अब पुलिस जांच और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा घर से चली गई थी। शनिवार को वह घर लौटी तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद शनिवार को ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था और श्मशान में जिस जगह अंतिम संस्कार किया था, वह स्थान भी साफ कर साक्ष्य मिटा दिए गए थे। ऑनर किलिंग का यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो रविवार को सीओ दौराला पंकज सिंह और इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा ने जांच पड़ताल की थी।
पहले पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया था। लेकिन एसपी सिटी रणविजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने फिर से छात्रा के पिता को हिरासत में ले लिया। छात्रा के पिता ने अभी तक पुलिस को बताया कि छात्रा घर से चली गई थी। जिसके अगले दिन घर लौटी तो उसे डांटा गया था। छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस के डर से उन्होंने बिना बताए अंतिम संस्कार किया था। एसपी सिटी का कहना है कि छात्रा के पिता से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव पहुंचे संस्था के सदस्य
लेट मी स्पीक संस्था से डॉ नीरा तोमर, संकल्प संस्था से अतुल शर्मा और मोदी सेना के जिलाध्यक्ष शौकेंद्र भारद्वाज और सोनू मीठेपुर ने दौराला क्षेत्र के गांव में जाकर ऑनर किलिंग के मामले में परिवार और गांव के लोगों से बात कर जानकारी ली। बाद में दौराला थाने में इंस्पेक्टर से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें