फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना लेने जा रहे थे, रास्ते में मिली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। हाइवे स्थित दुल्हैड़ा चुंगी के पास एक कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि बच्चे और महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जेई नंगला गांव निवासी भूरा (38) पुत्र नेक मोहम्मद सबमर्सिबल ठीक करने का काम करता है। सोमवार दोपहर वह अपने साथी सुहेब पुत्र नजाकत के साथ मोदीपुरम से खाना लेकर दुल्हैड़ा गांव लौट रहा था। इस बीच चुंगी के सामने मेरठ की ओर से आई एक कार ने भूरा की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने दूसरी बाइक को भी टक्कर मारी। हादसे के बाद भूरा का सिर डिवाइडर पर जाकर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुहेब घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अक्षरधाम निवासी दिनेश, उसकी बहन राजुकमारी और आयुष (7) घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद कार सवार कार को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। भूरा दुल्हैड़ा गांव में काम कर रहा था। काम करने के दौरान वह और सुहेब खाना लेने के लिए गए थे। हादसे के वक्त भूरा ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें