खरखौदा। करीब बीस दिन पहले कस्बे में समुदाय विशेष का एक युवक बाजार से दिनदहाडे़ युवती का अपहरण कर ले गया था। वहीं, पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़ित परिजनों ने तीन दिन पहले इश्तहार छपवाकर कस्बे में वितरित किए। जिसमें लोगों से युवती को बरामद कराने में सहयोग की अपील की। इस बाबत हिंदू संगठन समेत सैकड़ों लोग रविवार को थाने पहुंचे तथा पुलिस से युवती की बरामदगी की मांग की। वहीं, आरोपियों का सहयोग कर रहे कस्बे के लोगों से पूछताछ किए जाने की मांग की। वहीं, थाने पर आरआरएफ एवं कई थानों की फोर्स मौजूद रही। वहीं, पुलिस ने जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है।
कस्बा निवासी एक गरीब व्यक्ति की बेटी बीस दिन पहले बाजार में सामान खरीदने गई थी। कस्बे का ही भूरे पुत्र सलीम उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गया था। आरोपी पक्ष ने युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचा था। इसके बाद ही पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दो दिन में युवती की बरामदगी की चेतावनी दी थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस नाकामी को छिपाने के लिए उसके माता-पिता को जेल भेज दिया था। तत्कालीन कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल के खिलाफ हिंदू संगठनों ने अधिकारियों के सामने जमकर बवाल किया था। युवती के परिजनों ने पुलिस पर समुदाय विशेष से साठगांठ करने का आरोप लगाया था। दो दिन पहले पीड़ित परिजनों ने पंफ्लेट छवाकर कस्बे के लोगों समेत अधिकारियों से युवती की सकुशल बरामदगी के लिए सहयोग की अपील की थी। रविवार को अधिक से अधिक लोगों से थाने पहुंचकर पुलिस का घेराव करने की अपील की थी। जिसमें रविवार को हिंदू संगठन समेत कस्बे के सैकड़ों महिला और पुरुष पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे और घेराव किया तथा युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की। अधिकारियों को पहले ही थाने के घेराव की जानकारी थी। इसलिए सीओ किठौर एवं कई थानों की फोर्स और आरआरएफ तैनात थी। पीड़ित पक्ष ने कस्बे के तीन लोगों पर आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने ही युवती के भाई को जान से मारने की धमकी दी। जिसमें एक बार फिर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ तथा आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने युवती की बरामदगी को लेकर एसटीएफ से सहयोग लेने व जल्द सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया।
वहीं, इस मामले में सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच का सहयोग लेकर आरोपी गिरफ्तारी एवं युवती की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। कस्बे में माहौल न बिगड़े तथा शांति एवं सौहार्द कायम रखने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाए गए हैं।
मुख्य बातें
कस्बे के मुख्य बाजार से समुदाय विशेष का युवक अपहरण कर ले गया था
युवती की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे सैकड़ों लोग
आरआएफ एवं कई थानों की पुलिस जानकारी पाकर पहुंची