फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के सरगना को सैटिंग के चलते तमंचे में चढाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की नकदी के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा पुलिस ने शुक्रवार को लूट के दो सरगनाओं को दबोच लिया। पूरे दिन दोनों बदमाशों को थाना पुलिस व सीओ किठौर दोनों बदमाशों को क्षेत्र में हुई कई लूटों में शामिल बताती रही। लेकिन सेटिंग के खेल के चलते देर शाम एक तमंचा बरामदगी में दिखाया। अधिकारियों का दबाव पड़ा तो खरखौदा पुलिस ने नाटकीय ढंग से दोबारा दोनों को लूट में दिखाया और नकदी भी बरामद की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह को खरखौदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोहियानगर निवासी जुबेर पुत्र नजीर व हुमांयूनगर निवासी फरमान पुत्र मुज्जमिल दोनों को तमंचों व भारी संख्या में कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। पूरे दिन पुलिस दोनों बदमाशों को अभी एक सप्ताह पूर्व गांव कैली में हुई लूट के सरगना बताती रही। पुलिस ने जब बदमाशों का रिकार्ड खंगाला तो एक पर अलग-अलग थानों के दर्जनभर से अधिक मुकदमे मिले। पूरे दिन इस मामले में सेटिंग का खेल चलता रहा। सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी व कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल दोनों ही बदमाशों को कई मामलों में वांछित बताते रहे। लेकिन देर शाम नौ बजे दोनों आरोपियों को एक-एक तंमचा व एक-एक कारतूस में जीडी में दर्ज कर दिया। लेकिन जब खरखौदा पुलिस पर अधिकारियों का दबाव पड़ा तो फिर देर रात्रि नाटकीय ढंग से दोनों को कई लूट में शामिल कर दिया। तमंचे में जेल भेजने की तैयारी कर रही पुलिस अब दोनो बदमाशों से लूटी गई नगदी भी बरामद दिखा रही है। इस मामले में जब सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी से बात की गई तो बताया कि दोनों ही लूट में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें