फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। वलीदपुर गांव से दौराला कस्बे में सामान लेने आई एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर सुराग नहीं लगने पर सोमवार सुबह दौराला थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के गांव वलीदपुर निवासी एक युवती की शादी कुछ दिन पहले जानसठ निवासी युवक से हुई थी। बताया कि वह दो दिन से अपने परिवार के लोगों के पास मायके में आई हुई थी। रविवार दोपहर दौराला बाजार से कुछ सामान लेने आई थी। वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। महिला के परिजनों ने उसकी रात भर काफी तलाश की मगर सुराग नहीं लगने पर सोमवार सुबह उसके परिजनों ने दौराला थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें