मोदीपुरम। डीपीएस के लापता छात्र मानवेंद्र का रविवार को भी सुराग नहीं लगा। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लिया है।
पल्लवपुरम फेज-2 स्थित उदय पार्क कॉलोनी निवासी डीपीएस का 12वीं का छात्र मानवेंद्र हुड्डा शनिवार सुबह नौ बजे घर से निकला था। लेकिन उसके बाद लापता हो गया। रविवार को छात्र के परिजन सूचना पर शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे। जहां पूछताछ के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। लेकिन कुछ नहीं मिला। परिजनों ने छात्र की कई अन्य जगहों पर भी तलाश की। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप शर्मा के अनुसार छात्र के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन मोदीपुरम में ही मिली है। छात्र के मोबाइल की सीडीआर भी सोमवार को मिल जाएगी। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।
इकलौता बेटा लापता होने पर बेहाल
मानवेंद्र के पिता ओमकार हुड्डा पटना में हीरो साइकिल कंपनी में एरिया मैनेजर हैं जबकि मां अंजू शिक्षिका हैं। इकलौते बेटे के लापता होने की सूचना पर मेरठ पहुंचे ओमकार हुड्डा ने एसएसपी से मिलकर बेटे को बरामद कराने की गुहार लगाई। मां अंजू की हालत भी खराब है। वह बेटे के लिए परेशान हैं। उनका यही कहना है कि बस बेटा सही सलामत वापस आ जाए, जब से गया है फोन भी बंद कर रखा है।