लूट की योजना बनाते तीन को धरा
खरखौदा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट की योजना बना रहे तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ दबोच लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
कार्यवाहक थाना इंचार्ज एएसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस टीम खरखौदा कौल रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि खड़खड़ी मोड के पास बंद पडे़ पेट्रोल पंप के पीछे कुछ युवक हथियारों से लैस होकर लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर हल्का बल प्रयोग करते हुए तीन युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राशिद पुत्र भूरे निवासी जिसौरी थाना मुंडाली, दूसरे ने अपना नाम सलमान पुत्र सलीम निवासी जिसौरी मुंडाली, तीसरे ने अपना नाम हयात पुत्र इदरीश खां निवासी खरखौदा कस्बा बताया है। पुलिस ने राशिद से एक 315 बोर को तमंचा व कारतूस, सलमान से चाकू व हयात से भी एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को तीनों को जेल भेज दिया है।