बहसूमा। पुलिस ने ग्राम शाहपुर के प्रमोद हत्याकांड में दूसरे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसओ अजय चौधरी ने बताया कि ग्राम शाहपुर निवासी प्रमोद उर्फ काला की चार दिन पूर्व किसान धर्मपाल की ट्यूबवेल पर हत्या करके शव डाल दिया था। इसके बाद मृतक के पिता सुक्खी ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र मामचंद को रविवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हालांकि आरोपी नवीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसओ का कहना है कि शेष अभियुक्त की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार करके बाकी दो आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं
बहसूमा। कस्बा रामराज स्थित बाल शिशु मंदिर में रविवार को छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को उपहार एवं शील्ड देकर उन्हें देश का भविष्य बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुक्रताल स्वामी ओमांनद सरस्वती एवं टिकौला शुगर मिल के मालिक सोमांश प्रकाश ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना की प्रस्तुति दी। स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अभिभावकों के साथ स्वामी ओमानंद ने उपहार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ठ अतिथि सोमांश प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें केवल तराशने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रबंधक आजाद बंसल ने किया। उन्होंने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम सफल बनाने में प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, संचालक दीक्षा बंसल समेत समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम से पूर्व स्वामी ओमांनद एवं सोमांश प्रकाश ने बच्चों द्वारा कला और विज्ञान द्वारा लगाई गई एक्जीवेशन का भी निरीक्षण करके प्रतिभाशाली छात्रों को ईमानदारी से टारगेट पर चलने के लिए प्रेरित किया।
स्वामी ओमांनद सरस्वती ने बच्चों को बताया कि शिक्षा जीवन में परिवर्तन लाती है। शिक्षा से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास होता है। शिक्षा की पहली सीढ़ी मां होती है। इसके बाद शिक्षक की बच्चों को अच्छे संस्कार एवं शिक्षा देना कर्तव्य होता है। उन्होंने महात्मा गांधी एवं नेपोलियन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।