फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट करके भाग रहे दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। महासिर शारदा नहर पुल पर रविवार दिनदहाड़े भाई-बहन से कपड़े व नकदी से भरा बैग लूटकर बाइक से भाग रहे दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से लूटा गया बैग भी बरामद कर लिया है। पीड़ित की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बंगुन निवासी रामसरन रविवार सुबह थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव गहरा स्थित जिंदबाबा की मजार से अपनी बहन सुशीला के साथ साइकिल से लौट रहा था। सुबह 11 बजे महासिर पुल पर पहुचने के बाद रामसरन साइकिल खड़ी करके पेशाब करने लगा और बहन भी दूसरी तरफ मुंह करके खड़ी हो गई। इतने में एक बाइक से थाना पसगवां क्षेत्र के गांव कोटा मूंगल निवासी इमरान और सुहेल आ गए। उन लोगों ने साइकिल पर रखा बैग उठा लिया और रक्शा गांव के पुल की ओर भाग निकले। इसी बीच सुशीला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महासिर चौकी से पुलिस कर्मी आ गए और उन लोगों ने लुटेरों का पीछा कर उन्हें रक्शा पुल के पास गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान लुटेरों की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया और उन लोगों ने पुलिस से बचने के लिए लूटे गए बैग को झाड़ियों में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद बरामद कर लिया। सुशीला ने बताया कि बैग में कपड़ों के अलावा कुछ नकदी भी दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट रामसरन की ओर से दोनों लुटेरों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। लुटेरों के पास मिली बाइक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें