फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौला कलां में एक घर से तीन व्यक्तियों सहित गौमांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने सोमवार को गांव सिसौला कलां के एक घर से गोमांस समेत तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके पर गोकशी के औजार भी बरामद किये हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गोवध निवारण अधिनियम अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानी पुलिस को सोमवार सुबह गांव सिसौला कलां में रफुद्दीन के घर में गोकशी किए जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने बताए गए मकान पर दबिश दी। इस दौरान घर की तलाशी में गोमांस और गोकशी करने के औजार बरामद हुए। मौके पर घर से आरिफ उर्फ माडू पुत्र अयूब निवासी सिसौला कलां, रफुद्दीन पुत्र शमशाद निवासी खेड़ी थाना खेकड़ा जिला बागपत हाल निवासी सिसौला कलां और छोटी उर्फ जौहरा हसीन पत्नी रफुद्दीन निवासी गांव सिसौला कलां को हिरासत में लिया। हालांकि एक आरोपी राशिद मौके से भाग निकला। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जानी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार बरामद मांस की डॉक्टरी पशु अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक से जांच कराई। उन्होंने मीट को गोमांस का बताया। इसके बाद बरामद मांस को जमीन में दबवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें