फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्राओं ने स्कूल से मारा बंक, परिजनों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम के एक स्कूल की दो छात्राएं दो युवकों के साथ स्कूल से बंक मारकर निकल गईं। इस बीच रास्ते में एक छात्रा के चाचा ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान दोनों युवक चाचा को धक्का देकर भाग निकले। इनमें एक युवक के दूसरे समुदाय से होने पर हंगामा हो गया। मामला पुलिस चौकी पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी दो छात्राएं हाइवे स्थित एक स्कूल में पढ़ती हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूल के लिए निकलीं। लेकिन स्कूल पहुंचने के बजाय दोस्तों के साथ घूमने निकल गईं। इस बीच दौराला से पहले एक छात्रा को उसके चाचा ने अनजान युवकों के साथ देखा तो रोक लिया। चाचा ने जब युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों युवक धक्कामुक्की कर भाग निकले। शोर मचने पर वहां भीड़ लग गई। लोग दोनों युवकों को पकड़ने दौड़े। लेकिन वे हाथ नहीं आए।
सूचना पर छात्राओं के परिजन भी आ गए। इनमें एक युवक दूसरे समुदाय के होने पर परिजन आक्रोशित हो गए। दोनों छात्राओं को मोदीपुरम चौकी लेकर पहुंच गए। परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज उपेंद्र मालिक का कहना है कि दो छात्राएं नाबालिग हैं, जिन्हें उनके परिजनों ने दो युवकों के साथ जाते पकड़ लिया था। युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दूसरे समुदाय का युवक छात्रा के चाचा को धक्का देकर भागा, मामला पुलिस तक पहुंचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें