फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बफावत ग्राम प्रधान पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। ग्राम बफावत निवासी एक परिवार ने बुधवार को थाने पहुंचकर ग्राम प्रधान और उसके दो साथियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव निवासी मनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को कृषक सेवा सहकारी समिति दौराला में संचालकों का चुनाव हुआ था। आरोप है कि मंगलवार रात ग्राम प्रधान अपने दो साथियों और उसके साथ उनके घर पहुंचा। इस दौरान उनके घर पर उसका भाई एवं कई ग्रामीण मौजूद थे। आरोप है कि प्रधान ने संचालक पद के चुनाव में वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए तमंचे के बल पर उसके भाई से मारपीट शुरू कर दी। घर की महिलाओं से भी अभद्रता कर मारपीट का प्रयास किया। आरोप है कि प्रधान ने मनवीर की हत्या करने और परिवार को गांव से निकलवाने की धमकी दी। जिस कारण परिवार दहशत में है। बुधवार को थाने पहुंचने के बाद परिजनों ने ग्राम प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, दौराला थाने के एसएसआई धारा सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें