फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने ईंट भट्टे से 69 मजदूरों को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ग्राम जुल्हैड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर कुछ मजदूरों को बंधक बनाए जाने की शिकायत पर एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी देहात के आदेश पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर रविवार दोपहर बाद ईंट भट्ठे पर पहुंचे और मजदूरों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

जुल्हैड़ा के निकट जंगल में एक ईंट भट्ठा है। ठेकेदार एक माह पूर्व संभल जिले से कुछ मजदूरों को लेकर आया था। जिसमें महिलाएं एवं पुरुष तथा बच्चों समेत 69 मजदूर भट्ठे पर काम करने के लिए आए थे। ठेकेदार का कहना है कि वह पेशगी देकर मजदूरों को लाया था। कुछ मजदूर एसपी देहात से मिले और उन्होंने ईंट भट्ठा मालिक एवं ठेकेदार पर मजदूरी के रुपये नहीं देने और मजदूरों को बंधक बनाए जाने की शिकायत की। शिकायत पर जांच के लिए मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मजदूरों को मुक्त कराया। मजदूरों में नेमचंद, नेत्रपाल, कुसुम, होरीलाल, ममता, रजनी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें