फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नशे में धुत एक आरोपी का भीड़ ने दबोचा, दो हुए फरार
विज्ञापन

फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नशे में धुत बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी से घर लौट रही छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। घायल छात्रा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

माधवपुरम सेक्टर-तीन में मनोज कटारिया परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी ईशा सेक्टर-1 माधवपुरम के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद ईशा स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने ईशा की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ईशा गंभीर रूप से घायल हो गई। ईशा के चेहरे, सिर और पैर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। वहां से गुजर रहे सामाजिक संगठन सक्षम सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष रितेश वर्मा की सूचना पर माधवपुरम चौकी इंचार्ज अंकित चौहान मौके पर पहुंचे। पता चलने ही छात्रा की मां सीमा कटारिया भी वहां आ गईं। उन्होंने घायल बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। माधवपुरम चौकी इंचार्ज अंकित चौहान ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें