फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर लड़का-लड़की ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिटौली रेलवे फाटक के पास मिले, हत्या की आशंका
विज्ञापन

फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। जिटौली रेलवे फाटक के पास सोमवार शाम युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मामला सोमवार देर शाम करीब सात बजे का है। हाईवे स्थित जिटौली फ्लाईओवर के नीचे रेलवे फाटक है। लोगों ने ट्रैक पर युवक-युवती के शव पड़े देखे। सूचना पर एसएसआई सुखपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 26 साल और युवक की उम्र 29 साल है। युवती ने लाल और ऑरेंज कलर का सूट सलवार, बैंगनी कलर की जर्सी पहने हुए थे। इसके अलावा कुंडल और मंगलसूत्र भी पहन रखा था। युवक ने काले रंग की पेंट और आसमानी कलर की चेक की शर्ट पहनी हुई थी। एसएसआई सुखपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर कटने का कोई निशान नहीं है। चोट के निशान जरूर मिले हैं। हो सकता है कि दोनों ने आत्महत्या के लिए ट्रेन के सामने छलांग लगाई हो और टक्कर लगने से दोनों ट्रैक से अलग जाकर गिरे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें