फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिर्वा जलालपुर में 100 रुपये के लेनदेन में भाई बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ग्राम खिर्वा जलालपुर में सौ रुपये के लेनदेन को लेकर बृहस्पतिवार को गांव के ही युवकों ने भाई-बहन के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण बचाने के दौडे़। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित भाई-बहन ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम खिर्वा जलालपुर निवासी रोहित पुत्र रूप सिंह ने बताया कि उसने पड़ोसी युवक से सौ रुपये उधार लिये थे। उसने एक सप्ताह में लौटाने का वादा किया था। हालांकि उसने दो दिन बाद ही तकादा कर दिया। इसको लेकर बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उससे मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बीचबचाव में आई उसकी बहन आरती से भी मारपीट की। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें