फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, दहेज हत्या में पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर स्थित मुर्गी फार्म इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया, जबकि मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के छुछई गांव निवासी उषा पुत्री चंद्रभान की शादी करीब पांच साल पूर्व जय भीम नगर निवासी लोकेश से हुई थी। दंपति से एक बेटा शिवम् है। उषा के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज लाने की मांग कर रहे थे। जिस पर उषा के इंकार करने पर उसकी पिटायी की जाती थी। कई बार दोनों पक्षों में समझौता हुआ। लेकिन उत्पीड़न नहीं रुका। पति उषा की फोन पर बात भी कराने देता था।
आरोप है कि बुधवार को उषा की हत्या करने के बाद ससुराल वालों की गुपचुप दाह संस्कार करने की तैयारी थी। ससुराल वालों ने उषा की मौत की जानकारी नहीं दी। लेकिन पड़ोसियों ने इसकी सूचना दे दी थी। सूचना पर उषा के पिता, बहन निशी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि उषा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। सूचना न देने और दहेज की मांग न पूरी होने पर हत्या करने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

एसओ भावनपुर के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर उषा के पति लोकेश, ससुर रमेश, सास ब्रिजेश, नंदोई बॉबी पाल और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें