फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया,जेवरात और नगदी हडपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी और उसके दो भाइयों पर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किठौर।
शादी का झांसा देकर महीनों यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी और उसके दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोपियों पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शाहजहांपुर निवासी कामिल पुत्र मुबारक की उसके पति से दोस्ती थी। इसके चलते वह घर आता जाता था। कुछ वर्ष पूर्व पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद भी उसका घर आना जाना बना रहा। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन कामिल ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने विरोध जताया तो कामिल ने शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद से वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। आरोप लगाया कि कामिल ने बहला-फुसलाकर उसके सभी गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये भी ले लिये। जब उससे शादी के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। इसकी शिकायत उसके परिजनों से की तो उसने और उसके भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कामिल, उसके भाई आसिफ और आरिफ को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें