फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसीपुर में दो पक्षों में एकबार फिर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसीपुर में दो पक्षों में पथराव, महिला घायल
विज्ञापन

घोसीपुर में एहतियातन पुलिस बल तैनात
थानाध्यक्ष ने मामले को फर्जी बताया
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
करीब सात माह पूर्व गांव घोसीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया था। वहीं, फायरिंग और पथराव में दो किशोर सहित चार लोग घायल हो गये। दोनों किशोरों की मौत हो गई। उधर, मंगलवार को दोनों पक्षों में पथराव हुआ। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया।
ग्राम घोसीपुर में सरताज गाजी और उस्मान गाजी पक्ष में रंजिश चल रही थी। करीब सात माह पूर्व दस फरवरी को उस्मान पक्ष ने कचहरी से लौट रहे सरताज पक्ष पर हमला कर दिया। बाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। इस बीच उस्मान पक्ष ने मकान की छत से पथराव और फायरिंग कर दी। घटना में सरताज पक्ष के दो किशोर जुनैद और बिलाल सहित चार लोग घायल हो गये। गोली लगे दोनों किशोरों को उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया। इस बीच पुलिस न उस्मान के मकान से आठ हमलावरों को हथियारों सहित दबोच लिया। मृतक के परिजनों ने उस्मान, आबिद, साजिद, जावेद, नौशाद, रिहान, रोहित, इरफान, फुरकान, गुलफाम, अशफाक, रिजवान, अमरान, भूरा और आरिफ सहित 15 आरोपियों को नामजद किया। इस मामले में इरफान और फुरकान को छोड़कर सभी आरोपी जेल जा चुके थे। वहीं, मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम को घोसीपुर में आरोपी पक्ष की महिला फिरदोस पत्नी आबिद ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिये रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामला संवेदनशील होने के कारण घोसीपुर में पुलिस बल तैनात कर दिया । घायल पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष पथराव का भी आरोप लगाया। पुलिस ने जावेद पुत्र नवाब, आसिफ पुत्र अफसर, अरशद पुत्र भोटन और दूसरे पक्ष के ओसामा पुत्र आबिद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बुधवार को चारों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया। थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाकर झूटे मामले दर्ज कराना चाहते है। हालांकि पुलिस दोनों पक्षों के पचास से अधिक लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें