मारपीट में महिलाएं घायल
हस्तिनापुर (ब्यूरो)। ग्राम कुन्हैडा में देर शाम आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में दो महिलाओं सहित चार लोगों को चोट आई। कुन्हैड़ा निवासी चमन सिंह और नितेश कुमार पुत्र बाबूराम ने गांव के ही जितेंद्र पुत्र भान सिंह, श्याम सिंह पुत्र अतरू, बिजेंद्र पुत्र घासी, रामपाल पुत्र अतरु, राहुल पुत्र भान सिंह, बृजपाल पुत्र पोदी, विजय पुत्र गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज
हस्तिनापुर (ब्यूरो)। विद्युत निगम के अवर अभियंता महेंद्र सिंह ने गणेशपुर निवासी बबलू पुत्र कन्हैया को विद्युत लाइन पर केबिल डालकर चोरी से विद्युत उपयोग करने के मामले में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।