फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर तनाव।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव गगसोना में शव दफ़नाने को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सुपर्देखाक कराया।
विज्ञापन

गांव गगसोना निवासी याकूब पुत्र लतीफ़ का इंतकाल हो गया था। शव को सुपुर्देखाक करने के लिए मृतक के परिजन गांव स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदने पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों को कब्रिस्तान में कब्र खोदते देख दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध कर हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कब्रिस्तान की भूमि पर विवाद चल रहा है। कुछ ही देर में वहां दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा होने पर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर फलावदा पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी। वहीं, कब्र खुदवाकर शव को कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक कराया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया
परीक्षितगढ़। नगर में अमित शर्मा के प्रतिष्ठान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। उनको भावपूर्वक याद किया गया। स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर पांच पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश गौतम ने कहा कि युगदृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी सरल हृदय व्यक्त्वि के धनी, दृढ़ एवं कुशल प्रशासक तथा आधुनिक विकास क्रांति के जनक थे। महिला सशक्तिकरण के सूत्रधार राजीव गांधी भारत को 21वीं सदी का लीडर के रूप में देखना चाहते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जान मोहम्मद पूर्व प्रधान ने की एवं संचालन खेमचंद जाटव एवं मोसिन खान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अनीस, राजेश शर्मा, गोपीचन्द शर्मा, राजीव त्यागी, विनय कश्यप, इंद्रपाल गिरी, गुरुवचन, अनजान खां, डा. अफख, दल सिंह दलित, अल्लामेहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें