किठौर। क्षेत्र के एक गांव मे शनिवार को युवती से बलात्कार के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने शनिवार को थाने में तहरीर में बताया कि वह परिवार समेत खेत पर गया था। घर पर पुत्री अकेली थी। इसी बीच गांव के ही रवि पुत्र राजपाल तथा कुलदीप पुत्र महकर सिंह ने घर मे घुसकर तमंचे के बल पर बेटी से बलात्कार किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।