फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को फांसी लगाकर हत्या के प्रयास में एक गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ उत्पीड़न के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

बहसूमा (ब्यूरो)। पुलिस ने महिला को फांसी लगाकर जान से मारने की नियत से हमला करने में मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र नई मंडी निवासी कासम अली ने बताया कि उसने अपनी पुत्री कासिमा का निकाह मौड खुर्द निवासी जावेद पुत्र मकसूद के साथ किया था। आरोप है कि सुसराल वाले आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहते थे। पंचायतों के बाद आने जाने का सिलसिला लगा रहा। बृहस्पतिवार को उसकी पुत्री कासिमा के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे जाने से मारने की कोशिश की गई। वहीं, जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पति जावेद, सांस शरीफी, ससुर मकसूद के खिलाफ जान लेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपी मकसूद को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसओ का कहना है कि आरोपी को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।

युवक का शांतिभंग में चालान
बहसूमा (ब्यूरो। सैफपुर फिरोजपुर निवासी व्यक्ति का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। पुलिस ने बताया कि सैफपुर फिरोजपुर निवासी धन सिंह पुत्र हरिसिंह को सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर के पास से हुड़दंग मचाते हुए गिरफ्तार कर शांतिभंग में है।
विज्ञापन


पुलिस ने की वाहन चेकिंग
बहसूमा (ब्यूरो)। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसओ राजेंद्र ओजस्वी ने बताया कि शुक्रवार को वाहन चेकिंग में थाने के समक्ष 7500 रुयपे और रामराज चैक पोस्ट पर सीओ यूएन मिश्रा के नेतृत्व में 13100 रूपये का शमन शुल्क वसूला गया। छ: वाहनों का चालान तथा एक बाइक को सीज किया गया।
विज्ञापन



मकान का ताला तोड़कर चोरी
बहसूमा (ब्यूरो) बिजनौर निवासी विनोद ने बताया कि वह मार्डन इंटर कालेज में अध्यापक के पद पर तैनात है। वह रामराज स्थितकालोनी में किराये के मकान में रहता है। वह रक्षाबंधन पर्व पर बहन के यहां गया था। लौटने पर पता चला कि उसके घर में रखी सेफ से चोराें ने 8500 रूपये ताला तोड़कर चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें