अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़।
थाने में पथराव एवं फायरिंग के मामले में नगरवासियों ने लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, जनमानस में पुलिस का भय पैदा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
नगर के मोहल्ला खजूरी दरवाजा निवासी अमिताब अब्बासी पुत्र बिल्लू की उसके दोस्त वसीम उर्फ कल्लू ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके चलते ईद की नमाज के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने थाने पर हंगामा कर पथराव, फायरिंग एवं आग लगाने का प्रयास किया था। पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर 24 अज्ञात लोगों की पहचान कर केस दर्ज किया है। वहीं, नगरवासियों का कहना कि कुछ अज्ञात लोग नामजदगी को लेकर डराने का काम कर रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत है। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
दो आरोपियों ने लिया गिरफ्तारी स्टे
थाने पर पथराव एवं फायरिंग के मामले में पुलिस द्वारा नामजद दो आरोपियों ने 21 दिन का हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे लिया है। जिसके चलते पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस कोर्ट में चार्जशीट भेजने की तैयारी कर रही है।
24 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
वाहिद पुत्र हाजी यूसुफ, इकराम पुत्र इमरान, गुलजार पुत्र बाबू, शावेज पुत्र अहसान अली, पप्पू पुत्र शेरअली, सलमान पुत्र अकब खां, मंसुफ पुत्र फैयाज, सुएब पुत्र भूरे, राशिद पुत्र भूरे, राशिद पुत्र शौकत, शकील पुत्र छोटे, छज्जू पुत्र शमशाद, बाबू रांगड़ पुत्र यामीन, फरीद पुत्र हबीब, नदीम पुत्र शरीफ, अरबाज राजपूत पुत्र बाबू, शहजाद पुत्र कल्लू, इकरामुद्दीन पुत्र रफीक, छंग्गा पुत्र रोहताश, असलम पुत्र वाहब, मौमिन पुत्र मासूम, छोटे पुत्र जाफर, महविश पुत्र रमजानी, इरफान पुत्र ताज मोहम्मद, गुड्डू पुत्र निजाम के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि इनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।