फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय भटियारी में पुलिस ने फिर पकडा अवैध पशु कटान-रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना।
कस्बे में अवैध पशु कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला सराय भटियारी स्थित एक मकान में छापा मारकर कटी हुई भैंस कटी पकड़ी। वहीं, पशु कटान के उपकरण और बाट-तराजू भी बरामद किए। पशु कटान के बाद वहीं से मीट बेचा जा रहा था। पुलिस ने भैंस की खाल एवं एक कुंतल मीट बरामद किया। पुलिस ने मकान मालिक के रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला सराय भटियारी निवासी वसीम पुत्र याकूब के मकान पर बृहस्पतिवार सुबह अवैध पशु कटान किए जाने की जानकारी मुखबिर ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर वसीम के मकान से भैंस की खाल एवं एक कुंतल मीट और पशु कटान के उपकरण बाट-तराजू बरामद कर लिये। पुलिस को देख आरोपी वसीम मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने मीट का नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया और मौके से बरामद मीट दबवा दिया। इस मामले में पुलिस ने वसीम पुत्र याकूब के खिलाफ अवैध पशु कटान की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सराय भटियारी में अवैध पशु कटान का यह पहला मामला नहीं है। दो महीने में पांच से छह बार अवैध पशु कटान पकड़ा जा चुका है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा का कहना है कि सराय भटियारी में पकडे़ गए अवैध पशु कटान के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में योगी सरकार और सरधना क्षेत्र से भाजपा विधायक होने के बाद भी गोकशी एवं अवैध पशु कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में आए दिन अवैध पशु कटान अथवा गोकशी की घटना आम हो चली है। पुलिस भी मुखबिर की सूचना पर मजबूरी में कार्रवाई तो करती है, लेकिन न तो मौके से किसी को पकड़ पाती है और न ही मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी करती है। पुलिस ने सीधा फंडा अपना लिया है कि यदि मुखबिर की सूचना पर मजबूरी में कार्रवाई करनी पडे़ तो रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट से जमानत होने तक उसे पूरा समय देती है। शायद इसीलिए अवैध पशु कटान पर रोक नहीं लग पा रही है।

मुख्य बातें
पुलिस को देख आरोपी हुआ मौके से फरार
भैंस की खाल, मीट एवं बाट-तराजू कब्जे में ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें