फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः अनार तोड़ने के शक में किशोरी की चोरों की तरह पिटाई, घायल

Thu, 13 Jul 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
एटा में चोरी के शक‌ में एक‌ किशोरी की निर्मम पिटाई का मामला सामने आया है। बताया गया है कि गांव के तीन दबंग युवकों ने किशोरी को महज इसलिए मारा क्योंकि उन्हें शक था कि उसने उनके खेत से अनार तोड़ लिया है। इतना ही नहीं तीनों युवकों ने किशोरी की गंदी-गंदी गालियां भी दीं। मामले में किशोरी के परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


मामला एटा के मारहरा कस्बा के गांव करुआ मई का है। गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम को खेतों से घास काटने गई थी। आरोप है कि जब वह एक खेत में घास काट रही थी तभी गांव का एक युवक कुछ लोगों के सा‌थ आ गया। आरोपी ने किशोरी को पकड़ लिया और उस पर खेत से अनार तोड़ने का आरोप लगाने लगा। 

किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसी दौरान गंदी-गंदी गालियां भी दीं। इससे किशोरी को गंभीर चोट आईं। किशोरी जब रोते हुए अपने घर पहुंची तो परिवार वाले उसे प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्र मारहरा ले गए। यहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


मामले में किशोरी के परिवारीजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवारीजनों का कहना है कि किशोरी ने अनार नहीं तोड़ा है। बावजूद इसके युवक ने जानबूझकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें