फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुराचार, आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव में सात साल की बच्ची को मकान के अंदर बंद करके गांव के युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जून की शाम को उसकी सात साल की बच्ची घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी को अपने घर में बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। युवक ने बच्ची को मकान के अंदर बंद करके उसके साथ दुराचार किया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपने परिजनों से घटना के बारे में बताया तो उनमें आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें