फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने वाले पांच ठग दबोचे, चालान 19-26-48

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी के नाम पर
विज्ञापन

ठगने वाले चार दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर (बिजनौर)।
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से चार का पुलिस ने रविवार को चालान कर दिया। एक आरोपी फरार है। इन लोगों पर एक साल पहले गांव तीवड़ी के दो सगे भाइयों से 15 लाख रुपये ठगने का आरोप है।
कोतवाल प्रताप सिंह ने बताया कि तीवड़ी निवासी मनोज प्रजापति पुत्र चरन सिंह प्रजापति ने रिपोर्ट में कहा है कि नहटौर थाना क्षेत्र के साहनपुर नवादा निवासी पूरन सिंह उर्फ बंटी पुत्र हरपाल प्रजापति के माध्यम से उन्होंने अपने दो भाइयों की नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपये दिए थे। काफी समय तक नौकरी नहीं लगने पर उन्होंने दी गई रकम आरोपियों से वापस मांगी तो वे उन्हें भुगत लेने की धमकी देने लगे। साहनपुर नवादा निवासी आरोपी का एक रिश्तेदार दिल्ली में नौकरी करता है। पूरन सिंह के माध्यम से ही यह रकम आरोपियों के पास गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अन्य लोगों से नौकरी के नाम पर और पैसे ठगने के इरादे से शनिवार को गांव तीवड़ी में देवेंद्र और ललित के घर आए। सूचना मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा था। आरोपियों में अनिल सिन्हा पुत्र जनार्दन सिन्हा निवासी संजय नगर आजाद नगर दिल्ली, प्रमोद सिन्हा, अरुण सिन्हा व पूरन प्रजापति उर्फ बंटी शामिल हैं। इन सभी पर ठगी का आरोप है। एक आरोपी प्रेमशंकर निवासी जहांगीरपुरी आजादनगर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें