फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की गर्भवती पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक सिपाही की सात माह की गर्भवती पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के मायके वालों को बुलाया गया हैं। महिला आग से झुलस गई थी। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

अमरोहा के धनौटा गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (कांस्टेबल) रामपुर में तैनात हैं। पुष्पेंद्र की पत्नी कामना (26) ससुराल में थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कामना आग से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सिपाही ने गढ़ रोड स्थित अजय नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सिपाही ने बताया कि वह बुधवार को गांव में छुट्टी पर गया था। सुबह कामना ने खुद को आग लगा ली। वह सात महीने की गर्भवती थी। पुष्पेंद्र के पिता रणजीत और मां विमला का कहना है कि दंपति में किसी बात को लेकर कोई विवाद हुआ था। क्या मामला है, इसकी उनको कोई जानकारी नहीं हैं। एसओ भावनपुर कर्मवीर सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें