फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में लाठी डंडे चले, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में मलियाना पुल के नीचे बुधवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। पहले लात घूंसे और लाठी डंडे चले फिर छात्रों ने एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा। जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

मलियाना पुल के नीचे आसपास की गलियों के कोचिंग सेंटरों में कई छात्र पढ़ने आते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे दो छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों पक्ष के छात्र आमने-सामने आ गए। बीच बाजार छात्रों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा। छात्रों के हाथ में लाठी डंडे देख आसपास के दुकानदारों की भी बीचबचाव कराने की हिम्मत नहीं हुई। न ही इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।
इस दौरान एक बाइक सवार छात्र का सिर फूट गया। उसे लहूलुहान हालत में देख हमलावर छात्र उसे वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। बाद में घायल को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। बताया गया कि ये छात्र गुप्ता कालोनी और नई बस्ती के रहने वाले हैं। कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले इन छात्रों में कुछ दिनों से टशनबाजी चल रही थी। वहीं, टीपी नगर पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीपी नगर में मलियाना पुल के नीचे बाजार में हुई घटना
- एक छात्र का सिर फूटा, नहीं दी किसी ने पुलिस को सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें