फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर में सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर में सामान खरीदने पर सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में बुधवार रात दुकानदार के सामान देने से मना करने पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने दुकानदार को धमकी देते हुए दुकान पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर निवासी अरुण पुत्र ईश्वर सिंह का किराना स्टोर है। बुधवार रात करीब दस बजे चार युवक सामान खरीदने दुकान पर गए थे। इस बीच दुकानदार ने कहा कि उधार के साढ़े तीन हजार रुपये है, जब तक वह नहीं मिलेंगे सामान उधार नहीं दिया जाएगा। आरोप है कि युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद आरोपियों ने दुकान बंद कराते हुए भुगतने की धमकी दी। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर एसओ भावनपुर करतार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। वहीं आधी रात को पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाना घेर लिया। अरुण ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ भावनपुर का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
दुकानदार ने सामान देने से मना किया तो युवकों ने कर दिया पथराव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें