फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत बंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
भूत बंगला देखने गए छात्र-छात्रा पकड़े
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर स्थित एक पॉश कालोनी में छात्र-छात्रा भूत बंगला देखने पहुंच गए। शक होने पर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दोनों को थाने ले आई। परिजनों ने छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगानगर आशुतोष कुमार के मुताबिक रविवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि कॉलोनी में एक किशोर और किशोरी एक बंद मकान में घुस रहे हैं। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह शास्त्रीनगर क्षेत्र का रहने वाला है और 12वीं कक्षा का छात्र है। बताया कि गंगानगर निवासी उसकी फेसबुक फ्रेंड 8वीं छात्रा ने उसे भूत बंगला दिखाने के लिए बुलाया था। उसके साथ वह कॉलोनी के भीतर गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पर छात्रा के परिजन गंगानगर थाने पहुंच गए। परिजनों ने छात्रा की थाने में पिटाई की और छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दे दी। एसओ के मुताबिक दोनों परिवारों को समझाने की काफी कोशिश की गई। दोनों ही नाबालिग हैं। छात्रा के परिजनों के न मानने पर छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्र को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें